× About Us Home Founder Patrons Convener Contact Us Privacy Policy
SanatanShakti.in

महालया क्या है ? महालया का क्या महत्त्व है?

What is Mahalaya? What is the importance of Mahalaya?

 

महालया

 
दक्षिणा काली  त्रिविंशत्यक्षर मन्त्र तन्त्र साधना

महालया क्या है ? महालया का क्या महत्त्व है?

वर्ष 2025 में महालया 8 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर तक है।

महालया पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा के कैलास पर्वत से धरती पर आने का दिन है। इसी दिन त्रिदेव शिव, विष्णु, ब्रह्मा और इंद्र, वरुण, पवन देव आदि देवी-देवताओं ने महिषासुर मर्दन हेतु शक्ति देवी को सृजित किया था जिसे मां दुर्गा के रूप में हम पूजा करते हैं। मां दुर्गा में त्रिदेवियॉं महालक्ष्मी, महाकाली और महासरस्वती अपने पूर्ण शक्ति से समाहित हैं। नवरात्र के लिए बन रही माता की मूर्ति की आंखें मूर्तिकार इसी दिन बनाते हैं और रंग भरते हैं। वो माता की विशेष पूजा भी आज के दिन करते हैं।

महालया नवरात्रि और दुर्गा पूजा के शुरुआत का प्रतीक है। बंगाल में इस दिन का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि महालया के दिन ही सबसे पहले पितरों को विदाई दी जाती है। इसके बाद मां दुर्गा कैलाश पर्वत से सीधे धरती पर आती हैं और यहां 9 दिन तक वास करती है तथा अपनी कृपा के अमृत बरसाती हैं।

बंगाल में, महालया ( মহালয়া) से दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत होती है। बंगाली लोग महिषासुरमर्दिनी के भजनों से सुबह की शुरुआत करते हैं जिसमें देवी दुर्गा के जन्म और राक्षस राजा महिषासुर पर अंतिम विजय का वर्णन रहता है। इसके साथ हीं चंडी पाठ करते हैं जो देवीमाहात्म्य ग्रंथ से लिया गया है।

महालया शुभ है अथवा अशुभ?

महालया शुभ दिन हीं है। इसी दिन पितरों को तर्पण दी जाने के कारण लोग इसको अशुभ मानते हैं परन्तु यह एक शुभ दिन है।

महालया के दिन पितरों का तर्पण करने का विधान निम्न रूप में है -

महालया के दिन पितरों को अंतिम विदाई दी जाती है। पितरों को दूध, तील, कुशा, पुष्प और गंध मिश्रित जल से तृप्त किया जाता है। इस दिन पितरों की पसंद का भोजन बनाया जाता है और विभिन्न स्थानों पर प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। इसके अलावा इसका पहला हिस्सा गाय को, दूसरा देवताओं को, तीसरा हिस्सा कौवे को, चौथा हिस्सा कुत्ते को और पांचवा हिस्सा चीटियों को दिया जाता है। जल से तर्पण करने से पितरों की प्यास बुझती है।

 

भगवती दुर्गा के सभी मंत्र, स्त्रोत, पूजन विधि, सारी जानकारी एक जगह।

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना एवं पारण का शुभ मुहूर्त * माघ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना एवं पारण का शुभ मुहूर्त * चैत्र नवरात्रि घटस्थापना एवं पारण का शुभ मुहूर्त * आषाढ़ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना एवं पारण का शुभ मुहूर्त * दुर्गा पूजा विधान * श्री सप्तश्लोकी दुर्गा * दुर्गा सप्तशती कवच * दुर्गा सप्तशती अर्गला * दुर्गा सप्तशती कीलक * सिद्ध कुंजिका स्तोत्रम् * श्री दुर्गा चालीसा * श्री विन्ध्येश्वरी चालीसा * श्री विन्ध्येश्वरी स्तोत्र * दुर्गा मन्त्र * श्री दुर्गा आरती * श्री विन्ध्येश्वरी आरती * श्रीदुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला * दुर्गा अष्टोत्तर शतनामावली * दुर्गा सप्तशती क्षमा प्रार्थना * दुर्गा सप्तशती अथ देव्यपराधक्षमापनस्तोत्रम् * कुमारी कन्या पूजन मंत्र एवं उसका फल * माँ दुर्गा के नौ रूप * प्रात: स्मरणीय माँ दुर्गा ध्यान मंत्र * नवरात्रि में राशियों के अनुसार श्रीदुर्गा मन्त्र * अपराजितास्तोत्रम् * ललितापञ्चकम् * श्रीललिता सहस्रनामावली * चण्डीकवचम् * भवान्यष्टकम् * श्रीभगवती स्तोत्रम * श्रीभगवती स्तोत्रम * हवन विधि * नवरात्रि में शमी पूजन * विजयादशमी की अपराजिता पूजा * कवच, अर्गला और कीलक की हवन विधि * देवी वाहन सिंह का ध्यान * कालिका स्तुति * दक्षिणा काली त्रिविंशत्यक्षर मन्त्र तन्त्र साधना * महालया * श्री बगलामुखी मंत्र * श्री बगलामुखी कीलक स्तोत्रम् * दस महाविद्या * दस महाविद्या स्तोत्र * देवी पर चढ़ाने वाले पत्र-पुष्प की सूची * श्रीदुर्गा सप्तशती संपूर्ण पाठ हिंदी में * नवार्ण मन्त्र का जप कैसे करना है? * तंत्रोक्त देवी सूक्त - या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता * शाकंभरी जयंती * मासिक दुर्गाष्टमी * एक श्लोकी सप्तशती * श्रीदुर्गा सप्तशती पहला अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती दूसरा अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती तीसरा अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती चौथा अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती पाँचवाँ अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती छठा अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती सातवाँ अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती आठवाँ अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती नवाँ अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती दसवाँ अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती ग्यारहवाँ अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती बारहवाँ अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती तेरहवाँ अध्याय
 

www.sanatanshakti.in/

दक्षिणा काली त्रिविंशत्यक्षर मन्त्र तन्त्र साधना - indianstates.in