× SanatanShakti.in About Us Home Founder Religion Education Health Contact Us Privacy Policy
indianStates.in

संकटनाशन गणेश चतुर्थी फाल्गुन कृष्ण पक्ष व्रत कथा - विष्णु शर्मा नामक ब्राह्मण की कथा

Sankatnashan Ganesh Chaturthi Falgun Krishna Paksha Vrat Story - Story of a Brahmin named Vishnu Sharma

सङ्कटनाशन गणेश स्तोत्रम् * श्री गणपति स्तोत्रम् * श्री गणेश चालीसा * श्री गणेश आरती * विघ्नहर्ता गणेश जी की मूर्ति का स्वरूप और उसका फल * श्री मयूरेश स्तोत्र * संकटनाशन गणेश चतुर्थी चौदह व्रत कथा * गणेश चतुर्थी *भगवान गणेश और उनकी पूजा से जुड़े प्रश्न और उनके उत्तर * श्री गणेश सहस्त्रनामावली * श्री सिद्धिविनायक मंदिर गणपति आरती * विघ्ननाशक गणपति स्तोत्र * अथर्ववेदीय गणपति शान्ति पाठ * संतान प्राप्ति हेतु गणपति स्तोत्र * गणेश पुराण नारद पुराण संकटनाशन श्री गणपति स्तोत्र * श्री लक्ष्मी गणेश स्तोत्र * श्री गणेश के 108 नाम और मंत्र * श्री गणेश के 32 नाम और उनके स्वरूप * श्री गणेश पंचरत्न स्तोत्र * संकटनाशन गणेश चतुर्थी चैत्र कृष्ण पक्ष व्रत कथा - मकरध्वज नामक राजा की कथा * संकटनाशन वक्रतुंड गणेश चतुर्थी वैशाख कृष्ण पक्ष शत्रुतानाशक व्रत कथा - धर्मकेतु नामक ब्राह्मण की कथा * संकटनाशन गणेश चतुर्थी ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष व्रत कथा - दयादेव नामक ब्राह्मण की कथा * संकटनाशन गणेश चतुर्थी आषाढ़ कृष्ण पक्ष व्रत कथा - राजा महीजित की कथा * संकटनाशन गणेश चतुर्थी श्रावण कृष्ण पक्ष व्रत कथा - सन्तानादि सर्वसिद्धिदायक कथा * संकटनाशन गणेश चतुर्थी व्रत कथा -भाद्रपद शुक्ल पक्ष - स्यमन्तक मणि की कथा * संकटनाशन गणेश चतुर्थी आश्विन कृष्ण पक्ष व्रत कथा - श्रीकृष्ण तथा बाणासर की कथा * संकटनाशन गणेश चतुर्थी कार्तिक कृष्ण पक्ष व्रत कथा - दैत्यराज वृत्रासुर की कथा * संकटनाशन गणेश चतुर्थी व्रत कथा - मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष - महाराज दशरथ की कथा * संकटनाशन गणेश चतुर्थी पौष कृष्ण पक्ष व्रत कथा - राक्षसराज रावण की कथा * संकटनाशन गणेश चतुर्थी माघ कृष्ण पक्ष व्रत कथा - ऋषि शर्मा ब्राह्मण की कथा * संकटनाशन गणेश चतुर्थी फाल्गुन कृष्ण पक्ष व्रत कथा - विष्णु शर्मा नामक ब्राह्मण की कथा * संकटनाशन गणेश चतुर्थी अधिकमास कृष्ण पक्ष व्रत कथा - चन्द्रसेन नामक राजा की कथा
 
संकटनाशन गणेश चतुर्थी ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष व्रत कथा - दयादेव नामक ब्राह्मण की कथा Sankatnashan Ganesh Chaturthi Jyeshtha Krishna Paksha fast story Story of a Brahmin named Dayadev
 

संकटनाशन गणेश चतुर्थी फाल्गुन कृष्ण पक्ष व्रत कथा - विष्णु शर्मा नामक ब्राह्मण की कथा - दिनांक 28 फरवरी 2024

इस दिन गणेश भगवान के छठे स्वरूप द्विजप्रिय गणेश की पूजा होती है। इसलिए इसको द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी भी कहते हैं।

दिनांक 28 फरवरी 2024 संकटनाशन गणेश चतुर्थी फाल्गुन कृष्ण पक्ष व्रत शुभ मुहूर्त

1. गणपति पूजा: 28 फरवरी को प्रातः 06:48 बजे से सुबह 09:41 बजे तक।
2. शाम की पूजा: 28 फरवरी को शाम 04:53 बजे से शाम 06:20 बजे तक।
3. चंद्रोदय समय: 28 फरवरी को रात 09:42 बजे से।

संकटनाशन गणेश चतुर्थी चौदस व्रत कथा के अंतर्गत सभी मास के गणेश चतुर्थी व्रत की कथा दी जा रही है जो व्रत के साथ श्रवण करने का विधान है -

संकटनाशन गणेश चतुर्थी फाल्गुन कृष्ण पक्ष व्रत कथा - विष्णु शर्मा नामक ब्राह्मण की कथा

पार्वती जी पूछती हैं कि हे गजानन! फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी को गणेश जी की पूजा कैसे करनी चाहिए? इस महीने में किस नाम से पूजन होता है और आहार में क्या ग्रहण करना चाहिए?

गणेश जी ने कहा कि, हे माता! फाल्गुन चतुर्थी को 'हेरम्ब' नाम से गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। पूजा का विधान पूर्वोक्त रूप से है। इस दिन खीर में कनेर के फूल मिलाकर गुलाबांस की लकड़ी से हवन करना चाहिए। विद्वानों का मत है कि आहार में घी और चीनी लें। इससे सम्बन्धित एक पूर्व कालिका इतिहास सुनाता हूँ। युधिष्ठिर के प्रश्न के उत्तर में जैसा कृष्ण जी ने कहा था, उसे मैं सुनाता हूँ ।

श्रीकृष्ण जी ने कहा कि प्राचीन काल में युवनाश्व नामक एक राजा थे। वे धर्मात्मा, उदार, दाता, देवताओं एवं ब्राह्मणों का पूजक था । हुए उस राजा के राज्य में विष्णुशर्मा नामक एक तपस्वी ब्राह्मण रहते थे। वे वेदवेत्ता एवं धर्मशास्त्रज्ञ थे। उनके सात पुत्र हुए, जो सभी धनधान्य से समृद्ध थे। परन्तु पारस्परिक कलह के कारण सब अलग होकर रहने लगे विष्णुशर्मा प्रत्येक पुत्र के घर में क्रमश: एक-एक दिन भोजन करते थे। बहुत दिन बीतने के बाद वे बूढ़े होकर कमजोर हो गये। वृद्धता कारण उनकी सभी बहुएँ अनादर करने लगीं। वे तिरस्कृत होकर रोते रहते थे। एक समय की बात है कि विष्णुशर्मा गणेश चतुर्थी व्रत रहकर अपनी बड़ी पुत्रवधू के घर गये। उस ब्राह्मण ने कहा कि हे बहूरानी ! आज गणेश जी का व्रत है। तुम पूजन की सामग्री जुटा दो। गणेश जी प्रसन्न होकर प्रचुर धन देंगे।

अपने ससुर की बात सुनकर बहू कर्कश स्वर में बोली- हे दादाजी मुझे घर के कामों से ही फुरसत नहीं है, फिर उन झमेलों में पड़ने का कहाँ अवकाश है? हे ससुर जी! आप हमेशा ही कोई न कोई नाटक रचते हैं। आज गणेश जी का बहाना लेकर आ पहुँचे। मैं गणेश व्रत नहीं जानती हूँ और न गणेश जी को ही। आप यहाँ से खिसकिए। इस प्रकार बहू की झिड़की सुनकर वह छहों बहुओं के घर बारी-बारी से गये, परन्तु सभी ने वैसी ही बात कही। सभी जगहों से अपमानित होकर वह कृशकाय ब्राह्मण बहुत ही दुःखी हुआ। इसके बाद वह छोटी बहू के घर जाकर बैठ गया।

छोटी बहू बहुत ही धनहीन थी। वह संकोच में पड़कर कहने लगा। ब्राह्मण ने कहा कि अरी बहूरानी! अब मैं कहाँ जाऊँ! छहों बहुओं ने फटकार दिया। तुम्हारे यहां तो व्रत सामग्री एकत्रित करने का कोई साधन नहीं दीख रहा है। मैं स्वयं बहुत वृद्ध हैं। हे कल्याणी बहू! मैं बार-बार सोचता हूँ कि इस व्रत में सिद्धि मिलेगी और सभी कष्टों का अन्त होगा। अपने ससुर की बात सुनकर छोटी बहू कहने लगी। बहू ने कहा कि हे दादाजी! आप इतने दुःखी क्यों हो रहे हैं? आप अपनी इच्छा के अनुसार व्रत कीजिए। मैं भी आपके साथ संकट नाशक व्रत को करूंगी। इससे हमारे दुःखों का निवारण होगा। इतना कहकर छोटी बहू घर के बाहर जाकर भिक्षा मांग लाई। अपने और ससुर के लिए अलग-अलग लड्डू बनाये। चन्दन, फूल, धूप, अक्षत, फल, दीप, नैवेद्य और ताम्बूल - उसने सब अलग-अलग करके ससुर के साथ पूजन किया। पूजन के बाद उसने ससुर को सम्मान पूर्वक भोजन कराया। भोजन के अभाव में स्वयं कुछ भी न खाकर निराहार रही। हे देवी! अर्धरात्रि के बाद उसके ससुर विष्णुशर्मा को कै-दस्त होने लगे। जिससे उसके दोनों पैरों पर छींटे पड़ गये।

उसने ससुर के पैर धुलाकर शरीर पोंछा। वह शोक करने लगी कि मुझे हतभागिनी के कारण आपकी ऐसी दशा क्यों हुई? हे दादाजी! रात को अब मैं कहाँ जाऊँ? मुझे आप कोई उपाय बतलाइये। रात भर विलाप करते रहने के कारण अनजाने में उसका जागरण भी हो गया और फिर सुबह हुआ। छोटी बहू क्या देखती है कि उसके घर में हीरा, मोती और मणियों का ढेर पड़ा है। जिससे घर प्रकाशित हो रहा था। अब उसके ससुर का कै-दस्त भी बन्द हो चुका था। आश्चर्य में पड़कर वह अपने ससुर से पूछने लगी यह क्या बात है? यह सम्पत्ति किसकी है? अरे! इतना मणि-मूंगा आदि मेरे घर कहाँ से आ गये? हे दादाजी! क्या कोई हम लोगों को चोरी में फंसाने के उद्देश्य से तो घर में नहीं डाल गया है? पतोहू की बात सुनकर ब्राह्मण कहने लगा कि कल्याणी! यह सब तुम्हारी श्रद्धा का फल है। तुम्हारी भक्ति से गणेश जी तुम पर प्रसन्न हो गये हैं। इस व्रत के प्रभाव से ही गणेश जी ने तुम्हें इतनी सम्पत्ति दी है। बहू कहने लगी कि हे दादाजी! आप धन्य हैं, आपकी कृपा से ही गणेश जी प्रसन्न हुए हैं। मेरी दरिद्रता दूर हुई, घर में अतुल सम्पत्ति आयी और आपकी कृपा से भी धन्य हुई। इस प्रकार वह ससु से बार-बार कहने लगी।

अब छोटी बहू के घर में अपार सम्पत्ति देखक अन्य सभी बहुओं के क्रोध की सीमा न रही। उन्होंने कहा कि बूढ़े अपने सम्पूर्ण संचित धन को दे डाला है। बन्धुओं के पारस्परिक कला को देखकर विष्णुशर्मा डरकर कहने लगे कि इसमें मेरा कोई दोष नहीं है। केवल इस व्रत के प्रभाव से गणेश जी ने प्रसन्न होकर छोटी बहू को दिय है। गणेश जी ने कुबेर जैसी सम्पत्ति प्रदान की है। हे बहुओं! मैंने पहत् तुम्हारे घर जाकर व्रतानुष्ठान का अनुरोध किया था। परन्तु तुम लोगों मुझे दुत्कार दिया। छोटी बहू ने भिक्षा मांगकर पूजन सामग्री जुटाई इसके करने से गणेश जी ने प्रसन्न होकर सम्पत्ति प्रदान की है।

गणेश जी कहते हैं कि हे गिरिराजकुमारी! उस ब्राह्मण के छहों पुत्र दरिद्र, रोगी और दुःखी हो गये। केवल छोटा पुत्र ही इन्द्र के समान भाग्यशाली बन बैठा। वे छहों आपस में होड़ करते हुए फाल्गुन कृष्ण गणेश चतुर्थी व्रत करने लगे। इस व्रत के करने से वह सब भी क्रमशः धनवान् बनते गये। इसी प्रकार दूसरे लोग भी जो इस व्रत को करेंगे उनका घर भी धन-धान्य से भरा पूरा रहेगा। श्रीकृष्ण जी कहते हैं कि हे पुरुषोत्तम युधिष्ठिर! गणेश चतुर्थी व्रत के प्रभाव से राज्य की कामना वाले को राज्य की प्राप्ति होती है। इसलिए हे राजन! आप भी इस व्रत को शीघ्र ही कीजिए। फलस्वरूप आप कष्टों से छूटकर राज्य का सुखोपभोग करने लगेंगे। श्रीकृष्ण जी के मुख से इस कथा को सुनकर युधिष्ठिर बहुत प्रसन्न हुए और व्रत करके गणेश जी की कृपा से अखण्ड राज्य के अधिकारी हुए।

गणेश चतुर्थी पूजा विधि

चतुर्थी तिथि पर स्नान के बाद सोने, चांदी, तांबे, पीतल या मिट्टी से बनी भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें।

गणेश जी को स्नान कराएं। इसके बाद को जनेऊ पहनाएं। अबीर, गुलाल, चंदन, सिंदूर, इत्र आदि चढ़ाएं।

वस्त्र अर्पित करें। चावल चढ़ाएं। फूलों से श्रृंगार करें। गणेश मंत्र बोलते हुए दूर्वा चढ़ाएं।

भगवान को लड्डुओं का भोग लगाएं। कर्पूर जलाएं। धूप-दीप से आरती करें। पूजा के बाद भगवान से क्षमा याचना करें।

अंत में प्रसाद अन्य भक्तों को बांटें। अगर संभव हो सके तो घर में ब्राह्मणों को भोजन कराएं। दक्षिणा दें।

भगवान् गणेश सब की मनोकामना पूर्ण करें

www.indianstates.in

***********

संकटनाशन गणेश चतुर्थी फाल्गुन कृष्ण पक्ष व्रत कथा - विष्णु शर्मा नामक ब्राह्मण की कथा Sankatnashan Ganesh Chaturthi Falgun Krishna Paksha Vrat Story - Story of a Brahmin named Vishnu Sharma