आषाढ़ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना एवं पारण का शुभ मुहूर्त 2025
Ashadh Gupt Navratri Ghatasthapana Muhurta 2025
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना एवं पारण का शुभ मुहूर्त 2025

काशी पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र की शुरुआत 26 जून, 2025 दिन गुरूवार आषाढ़ माह के प्रतिपदा तिथि को होगी। वहीं, इसका समापन 4 जुलाई, 2025 दिन शुक्रवार को होगा। गुप्त नवरात्रि की 10 महाविद्याओं मां काली, तारा देवी, षोडषी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी, और कमला देवी की पूजा की जाती है।
इसमें पहले दिन तांत्रिक घटस्थापना करते हैं। गृहस्थ जीवन वाले सामान्य पूजा करते हैं। दस महाविद्या स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
कलश स्थापना -
काशी पंचांग से तंत्र साधना वाले कलश की स्थापना घटस्थापना मुहूर्त प्रातः 04 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 58 मिनट तक। दूसरा मुहूर्त प्रातः 9 बजकर 16 मिनट से 11 बजकर 34 मिनट तक होगा। इस दिन प्रतिपदा तिथि 26 दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जो 08 बजकर 46 मिनट से 27 तारीख प्रातः 5 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। अगर आप इस योग में पूजा करते हैं, तो आपको सिद्धि प्राप्त हो सकती है।
गृहस्थ जीवन वाले साधक निराहार या फलाहार अथवा एक शाम के भोजन में सेंधा नमक का प्रयोग करते हुए नौ दिन दुर्गा सप्तशती, दुर्गा सप्तशती कवच, दुर्गा सप्तशती अर्गला, दुर्गा सप्तशती कीलक, सिद्ध कुंजिका स्तोत्रम्, श्री दुर्गा चालीसा, श्री विन्ध्येश्वरी चालीसा, श्री विन्ध्येश्वरी स्तोत्र, दुर्गा मन्त्र, श्री दुर्गा आरती, श्री विन्ध्येश्वरी आरती, श्रीदुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला (32 नाम) , दुर्गा अष्टोत्तर शतनामावली (108 नाम) , अपराजितास्तोत्रम्, श्रीललिता सहस्रनामावली, चण्डीकवचम्, भगवतीस्तुतिः, श्रीभगवती स्तोत्रम, दुर्गा सप्तशती क्षमा प्रार्थना, दुर्गा सप्तशती अथ देव्यपराधक्षमापनस्तोत्रम्, रामचरितमानस, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, राम रक्षा स्त्रोत्र, दुर्गा सहस्त्र नाम, आदि का पाठ करते हैं। माँ दुर्गा से सिद्धि पाने की चाह रखने वाले साधक मंत्रो का जप करते हैं जो या तो गुरु के द्वारा प्रदत होता है या उनकी राशि के अनुसार होता है।
दस महाविद्या के दसों देवी को लगाए जाने वाले विशेष भोग एवं उसका मंत्र देखें
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 तिथियां (Ashadha Gupt Navratri 2025 Tithi)
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रतिपदा तिथि - 26 जून 2025
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि द्वितीया तिथि - 27 जून 2025
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि तृतीया तिथि - 28 जून 2025
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि चतुर्थी तिथि - 29 जून 2025
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पंचमी तिथि - 30जून 2025
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि षष्ठी तिथि - 1 जुलाई 2025
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि सप्तमी तिथि - 2 जुलाई 2025
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि अष्टमी तिथि - 3 जुलाई 2025
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि नवमी तिथि - 4 जुलाई 2025
